पीयू में छात्रों ने किया प्रदर्शन
चंडीगढ़। पंजाब के कॉलेजों के बंटवारे के विरोध में शुक्रवार को पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। नारेबाजी की। कहा कि हाई लेवल कमेटी का प्रस्ताव वापस होना चाहिए अन्यथा उग्र आंदोलन होगा। कहा कि कॉलेजों के बंटवारे से छात्रों का बड़ा नुकसान होगा। क्षेत्राधिकार बदल जाएंगे। इस दौरान छात्रों ने यह भी मांग की कि सीनेट का चुनाव हर हाल में करवाया जाए।