चंडीगढ़। करोड़ो की कोठी कब्जाने के मामले में जिला अदालत ने एसएचओ राजदीप सिंह को 2 दिन के रिमांड पर भेजा है। हालांकि पुलिस ने पांच दिन का रिमांड मांगा था। अब सोमवार को उन्हें पेश किया जाएगा। इससे पहले आरोपी पत्रकार संजीव महाजन, मनीष गुप्ता और सतपाल डागर को जेल भेजा जा चुका है।