नारनौल। जिला जेल नसीबपुर में शुक्रवार को मोबाइल बरामद हुआ है। शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने बैरक के चार कैदियों पर केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च की को सुबह सात बजे कैदियों/बंदियों की गिनती से पहले रुटीन तलाशी ली गई। इस दौरान ब्लॉक नंबर तीन के बैरक दो की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैरक दो में दीवार घड़ी के पीछे छुपाकर रखा गया मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल पर आईएमईआई नंबर मिटा हुआ,बैटरी व डाटा केबल बरामद हुआ। बैरक में कैदी मुसनौता निवासी मुकेश, पुष्कर, संदीप, नया गांव निवासी कृष्ण रहते हैं। जेल के डीएसपी कुलदीप हुड्डा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि दो दिन पहले पुलिस की टीम ने जेल में औचक निरीक्षण किया था। इसमें बिना सिम के दस मोबाइल और अफीम बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किया हुआ है।