माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। आयकर विभाग कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी लंबित मांगो को पूरा करने के लिए जेसीए बैनर के नीचे एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की। इसमें इनकम टैक्स गज़ेटेड अफसर एसोसिएशन और इनकम टैक्स एम्प्लाइज फेडरेशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने मांगों को जल्द पूरा करने को लेकर आवाज़ बुलंद की।
कर्मचारियों ने अपनी मांगों के बारे में बताया कि पांच वर्षो से नियमित पदौन्नति रुकी है इसे जल्द शुरू किया जाए। आयकर अधिकारी से लेकर नीचे स्तर के पदों पर भी प्रमोशन में अनावश्यक विलम्ब किया जा रहा है उसे खत्म किया जाए। वेतन निर्धारण में असमानता दूर हो और 2018 से लंबित रिपोर्ट लागू की जाए। विभाग में करीब 20 हज़ार खाली पद पड़े हैं, उन्हें भी जल्द भरा जाए।