दिनांक 7 सितंबर
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर 26 के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर ऑनलाइन शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ संदीप पुरी ने कहा कि शिक्षक दिवस हमारे गुरुओं की सेवाओं को याद करने का दिन होता है। गुरु हमारी और हमारे बच्चों की भौतिक और नैतिक नींव का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी शिक्षकों ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। शिक्षक समाज के लिए मिसाल होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में त्याग, सहनशीलता, समझ और करुणा को स्थापित करने के लिए प्रेरित करने वाले शिक्षकों की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम के दौरान डॉ अनीता बग्गा, डॉ सीमा, डॉ शेफालीका, डॉ मीनाक्षी, डॉ इशिता और डॉ अमनदीप कौर भी मौजूद रही।