फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, बैरिकेड पर चढ़े युकां प्रधान

Fri, 10 Feb 2023 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

रोष प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सेक्टर 33 स्थित भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद चंडीगढ़ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधान मनोज लुबाना के नेतृत्व में सेक्टर 35 के कांग्रेसी भवन के बाहर अडाणी ग्रुप के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सेक्टर 33 स्थित भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। रोके जाने पर विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना ने बैरिकेड पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें