फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश राणा के शतक से चंडीगढ़ को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आकाश राणा के शतक से सेंचुरी क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने कलसी क्रिकेट अकादमी मोहाली की टीम को 92 से हराया। अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार को डेराबस्सी के आईवीसीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। मैच में पहले खेलते हुए सेंचुरी क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने निर्धारित 35 ओवर में 4 विकेट पर 232 रन बनाए। आकाश राणा ने शतक बनाते हुए 119 रन की पारी खेली। आर्यन बंसल ने 43 रन, सार्थक कमल ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में कलसी क्रिकेट अकादमी मोहाली से प्रियांशु ने 53 रन देकर 1 विकेट, कबीर ने 44 रन देकर 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलसी क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 140 रन ही बना पाई। नमन वर्मा ने 23 रन और कबीर ने 21 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

गेंदबाजी में सेंचुरी क्रिकेट अकादमी से शिवदीप सिंह ने 16 रन देकर 3 विकेट, मनहर बावा ने 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मैच में शतक जड़ने वाले आकाश राणा को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें