फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में चंडीगढ़ को मिला कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ अंडर-20 लड़कों और लड़कियों की टीम ने 46वी जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता एमडीयू यूनिवर्सिटी रोहतक में आयोजित की गई थी। इसमें तीसरे स्थान के मुकाबले में चंडीगढ़ लड़कों के टीम ने एक तरफा मुकाबले में हरियाणा को 15-05 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही लड़कियों की टीम पहली बार नेशनल में पदक जीतने में सफल हुई है। इस जीत पर चंडीगढ़ कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमराज ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके साथ ही इंटरनेशनल कबड्डी कोच नरेंद्र राणा ने बताया कि मलोया कोचिंग सेंटर की 11 लड़कियों ने टीम में भाग लिया। इसके साथ ही लड़कों की टीम में बंटी व अंकुश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
चंडीगढ़ कबड्डी एसोसिएशन की ओर से सीनियर लड़कों व लड़कियों की टीम का चयन 19 फरवरी को दोपहर 1 बजे मलोया कबड्डी कोचिंग सेंटर में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में चयनित खिलाड़ी 67वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह चैंपियनशिप जयपुर राजस्थान में खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें