फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बारिश के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी

Sun, 15 Jan 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आज से फिर बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से चंडीगढ़ सहित आसपास के इलाकों का मौसम बदल गया है। शनिवार को भी दिनभर हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को बारिश की पूरी संभावना है। इससे एक बार तापमान के नीचे आने की संभावना है। तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


शनिवार को दिन का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार रात का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री नीचे था। वहीं मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 15 और 16 जनवरी को भी बारिश की संभावना है। बारिश से होने से फिलहाल शीत लहर से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें