फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ को लेकर बड़ी घोषणा कर गए वित्त राज्यमंत्री

Wed, 27 May 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा का कहना है कि एक साल पहले जब मोदी सरकार बनी, तो उन्हें पूर्व की सरकार से पटरी से गिरी हुई पैसेंजर ट्रेन मिली थी, लेकिन इस एक साल के दौरान इस पैसेंजर ट्रेन को पटरी पर चढ़ाकर राजधानी एक्सप्रेस बना दिया गया है, जबकि आज कुछ नेता यह कह रहे हैं कि सरकार की यह ट्रेन बुलेट ट्रेन क्यों नहीं है।
विज्ञापन


उनका दावा है कि विकास की जो ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस बनी है, वह जल्द ही बुलेट ट्रेन भी बन जाएगी। जयंत सिन्हा सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान सरकार की एक साल की उपब्धियां गिना रहे थे। सिन्हा ने बताया कि जनधन योजना को जन सुरक्षा योजना बनाया गया है।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उनका कहना है कि चंडीगढ़ बहुत ही सोच समझकर बनाया गया शहर है। इसे स्मार्ट सिटी की बजाए मॉडल स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के लिए जो पैसा आएगा, वह इतना ज्यादा होगा कि पूरा खर्च करना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भी पैसे की कोई कमी नहीं होगी।

प्रशासन को चाहिए जल्द से जल्द केंद्र सरकार को स्मार्ट सिटी के लिए प्लान बनाकर भेजे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट्स के लिए सरकार की ओर से 5 साल के कार्यकाल के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट तय हुआ है।

सिन्हा ने कहा कि चुनाव के समय काले धन पर जो सरकार ने वादे किए थे, वे पूरे होंगे। स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने के सवाल पर सिन्हा ने कहा कि उन्हें फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि आयकर की प्रणाली में कई संशोधन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पंजाब सरकार में छाए वित्तीय सकंट पर वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि अकाली दल उनका सबसे पुराना सहयोगी है। सरकार की हर संभव सपोर्ट की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें