फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः पढ़ें अटूट बंधन की ये कहानी, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने यूं ली आखिरी सांस

Wed, 13 Feb 2019 09:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
मृतक पति-पत्नी
विज्ञापन

62 साल के पति के साथ 55 साल की पत्नी ने भी आखिरी सांस ली। दोनों के बीच गजब का अटूट बंधन था। दरअसल, वृद्ध पति की मौत का सदमा पत्नी सह नहीं पाई। खबर सुनते ही पत्नी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार में भी मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


घटना पंजाब के अबोहर के नई आबादी की है। दंपती की मौत की खबर से कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को दोपहर बाद मुख्य शिवपुरी में दोनों का एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया। नई आबादी निवासी 62 वर्षीय अर्जुन सिंह चौहान पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे दम तोड़ दिया। 

उनकी पत्नी बिमला देवी को जैसे ही पति की मौत की खबर मिली तो वह यह सदमा सहन नहीं कर सकीं और देखते ही देखते करीब 55 वर्षीय बिमला देवी ने भी प्राण त्याग दिए। बुजुर्ग दंपती की एक साथ मौत होने की खबर फैलने से आसपास के लोग उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें