फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh : रिश्वत मामले में आईएएस और महिला की व्हाट्सएप चैट उजागर, एसीबी कर सकती है पूछताछ

Sun, 23 Apr 2023 07:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा सोमदत्त शर्मा, चंडीगढ़

सार

3 लाख रुपये रिश्वत लेती पकड़ी गई महिला पूनम चोपड़ा और विभाग के आयुक्त आईएएस विजय दहिया के बीच फाइलों और बिलों को लेकर व्हाट्सएप चैट हुई थी।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कौशल विकास विभाग में लाखों रुपये के रिश्वत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 3 लाख रुपये रिश्वत लेती पकड़ी गई महिला पूनम चोपड़ा और विभाग के आयुक्त आईएएस विजय दहिया के बीच फाइलों और बिलों को लेकर व्हाट्सएप चैट हुई थी। महिला ने यह व्हाट्सएप चैट रिंकू मनचंदा को विश्वास दिलाने के लिए उनके मोबाइल पर भेजी थी। एफआईआर के अनुसार, इन व्हाट्सएप चैट में आईएएस की ओर से पेमेंट और फाइलें क्लीयर कर अब पेमेंट का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन


ऐसे में अब आईएएस की मुश्किलें बढ़ने की संभावनाएं हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो अब महिला और आईएएस को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की तैयारी कर रहा है। एफआईआर के अनुसार, सीएसओ दीपक शर्मा ने महिला पूनम चोपड़ा का नाम सुझाया था और कहा था कि वह आईएएस विजय दहिया की जानकार है। शिकायतकर्ता रिंकू ने महिला से बिल पास कराने की बात की थी। 

तीन साल से अटका रखी थी 50 लाख की राशि
हरियाणा कौशल विकास मिशन के अंतर्गत फतेहाबाद निवासी रिंकू मनचंदा पिछले 10 साल से ग्रामीण शिक्षा के नाम से शिक्षण संस्थान चलाता है। साथ ही मिशन के ट्रेनिंग पार्टनर के तहत वह गरीब बच्चों को कंप्यूटर, एसी टेक्निशियन, ब्यूटी पार्लर आदि का प्रशिक्षण दिलाता है। पिछले तीन साल से उसकी कौशल विभाग के पास करीब 50 लाख रुपये की पेमेंट अटकी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें