शनिवार सुबह 10.20 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने सिटी ब्यूटीफुल का मौसम सुहाना हो गया है। तीन घंटे की बारिश से अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन घंटे की बारिश में 31.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। सुबह से हुई बारिश का यह दौर दोपहर 1.30 तक चलता रहा। तीन घंटे की इस बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी। बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया ।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को काले बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार से आने वाले तीन दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना है।