चंडीगढ़ में गुरुवार को मानसून की धमाकेदार एंट्री के बाद शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। सुबह के समय बूंदाबांदी हुई लेकिन दोपहर के समय हल्की धूप भी निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल बारिश की संभावना है। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री कम रहा और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस अवधि के दौरान पंजाब के उत्तरी हिस्सों और हरियाणा के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 2 से 5 जुलाई के दौरान चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ वर्षा गतिविधि में कमी आने की संभावना है।
वर्ष मानसून का आगमन
- 2022 एक जुलाई
- 2021 13 जुलाई
- 2020 26 जून
- 2019 5 जुलाई
- 2018 28 जून
- 2017 12 जुलाई
- 2016 3 जुलाई
अगले पांच दिन का मौसम (डिग्री सेल्सियस)
- दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम
- 2 जुलाई 33 27
- 3 जुलाई 33 27
- 4 जुलाई 34 27
- 5 जुलाई 34 28
- 6 जुलाई 35 27