फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें, 4 मार्च से चंडीगढ़ में हो सकती है बारिश

Wed, 02 Mar 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में चार मार्च से बारिश शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। एक बार फिर से तापमान में वृद्धि हो रही है। शहर का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों की मानें तो चार मार्च तक बारिश होगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आसमान में बुधवार को बादल छाने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि बारिश की संभावना चार से सात मार्च तक बनी है। तेज हवा के साथ बादल छाए रहेंगे। बारिश पंजाब और हरियाणा में होने की संभावना बनी हुई है।

वहीं मंगलवार को दिन में धूप खिले होने के कारण मौसम सुहाना रहा। सुखना लेक, रोज गार्डन, रॉक गार्डन भी गुलजार रहे। पर्यटकों एवं शहर के लोगों का यहां जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें