फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: घने कोहरे से बढ़ी ठंडक, बारिश के आसार नहीं; तापमान में धीरे-धीरे आएगी गिरावट

Thu, 25 Dec 2025 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

माैसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन बादल और कोहरे के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा। आने वाले सप्ताह में सुबह-शाम शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। लोगों को गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने और धुंध के दौरान यात्रा में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में धुंध - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में वीरवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम माहिरों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर असर और नमी बढ़ने के कारण अगले एक सप्ताह तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह व रात के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन


बुधवार को जहां सुबह हल्के कोहरे के बाद दिन भर मौसम साफ रहा, वहीं अब ठंड में इजाफा होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी जिससे ट्राइसिटी में ठिठुरन बढ़ेगी। 25 दिसंबर को अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। 

26 दिसंबर को दिन का तापमान घटकर 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिरने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन


28 और 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें