फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ और केरल का मुकाबला ड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) में चंडीगढ़ और केरल के बीच लीग मैच ड्रा रहा। कटक में खेले गए मुकाबले में केरल के 501 रनों के जवाब में चंडीगढ़ ने 383 रन बनाए।
विज्ञापन

इससे पूर्व चंडीगढ़ ने अपने ओवरनाइट स्कोर 188/2 को आगे बढ़ाते हुए अभी मात्र 12 रन ही जोड़े थे कि शतक के करीब पहुंच रहे बलराज सिंह (89) अपना विकेट गवां बैठे। इसके बाद कप्तान रितिक संधू मात्र एक रन बनाकर आउट हुए। इहित सलारिया ने रियान सिंह के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की और स्कोर 283 रन तक ले गए। रियान सिंह 35 रन बनाकर आउट हुए जबकि इहित सलारिया अपना शतक पूरा करने में कामयाब रहे। वह अमय मनोज के हाथों 126 रन पर आउट हो गए। वरदान (11), गगनप्रीत सिंह (8) पर आउट हुए। पूरी टीम 168.4 ओवर में 383 रन पर ढेर हो गई। विपक्षी टीम की ओर से एस गेंदबाज नवनीथ ने 90 रन देकर चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें