फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद टैगोर थियेटर में देंगे मुख्य भाषण

Thu, 14 Jan 2016 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद 24 जनवरी को चंडीगढ़ आने पर टैगोर थियेटर में चयनित ऑडियंस से बातचीत करेंगे। यहीं पर राष्ट्रपति ओलांद का मुख्य भाषण भी होगा। इससे पहले बुधवार को 16 सदस्यीय फ्रांस प्रोटोकाल मिशन के डेलीगेशन ने चंडीगढ़ पहुंचकर टैगोर थियेटर में तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस डेलीगेशन में चीफ ऑफ प्रोटोकोल एम लारेंट स्टेफिनिनी और भारत में फ्रांस के राजदूत फ्रैंकोइस रिचिर केअलावा महिला सदस्य भी शामिल रहे। टैगोर थियेटर इवेंट केनोडल अफसर प्रिंस धवन ने डेलीगेशन को व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी दी।

डेलीगेशन के सदस्य बैठने की व्यवस्था से लेकर ग्रीनरी पर भी ध्यान दे रहे थे। एक सदस्य तो बाहर लगे पेड़ों की गिनती भी करता दिखा। इसकेबाद डेलीगेशन सेक्टर-10 केगवर्नमेंट आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी पहुंचा। पर्यटन एवं सांस्कृतिक निदेशक जितेंद्र यादव ने म्यूजियम के बारे में विस्तृत जानकारी डेलीगेशन को दी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ओलांद ने म्यूजियम का दौरा भी करना है। इसलिए डेलीगेशन ने यहां भी तैयारियों को जाना। यह प्रतिनिधिमंडल वीरवार शाम 4 बजे तक चंडीगढ़ में रहेगा। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एयरफोर्स स्टेशन पर व्यवस्था को जाना।

एयरफोर्स के एक अधिकारी ने सभी तैयारियों की जानकारी डेलीगेशन को दी। राष्ट्रपति ओलांद का विमान फ्रांस से सीधा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लैंड करेगा।

एडवाइजर खुद निकलेंगे दौरे पर
फ्रांस डेलीगेशन से मीटिंग केबाद यूटी एडवाइजर विजय देव खुद उन सभी स्थानों का दौरा करेंगे जहां राष्ट्रपति ओलांद जाएंगे। वह राष्ट्रपति दौरे की सभी तैयारियों का जायजा लेंगे। अधिकारियों को दिशानिर्देश भी जारी करेंगे।

शाम को प्रशासक ने बुलाई बैठक
दिन भर की गतिविधियों केबाद प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने बुधवार शाम साढ़े 6 बजे यूटी अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें एडवाइजर और गृह सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले शाम 4 बजे एडवाइजर विजय देव ने अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। जिसमें तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री के आने की स्थिति साफ नहीं
फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद को रिसीव करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ आ रहे हैं या नहीं इस पर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन अपने स्तर पर उनकेआगमन की तैयारियां कर रहा है। बुधवार को अधिकारियों की मीटिंग में भी इस पर चर्चा हुई। ताकि एकदम से प्रधानमंत्री का आना होता भी है तो कोई मुश्किल न आए।

अनुराग अग्रवाल, गृह सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन ने बताया कि प्रधानमंत्री के आने की अभी कोई आधिकारिक सूचना प्रशासन को नहीं मिली है। लेकिन वह अपने स्तर पर सभी तरह की तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें