फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक के आगे कीमत पड़ी छोटी, एक्टिवा के लिए सवा दो लाख में खरीदा ये नंबर

Sun, 21 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वीआईपी नंबर का क्रेज़ - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शौक के आगे हर कीमत बेहद छोटी होती है, एक शख्स ने कुछ ऐसा कर भी दिखाया है। एक्टिवा के लिए रामदरबार निवासी शुभम ने एक्टिवा के लिए दो लाख 20 हजार रुपये में 0001 नंबर ऑनलाइन ऑक्शन में खरीदा है। रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सीएच-01 बीएम सीरीज के फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन करवाई थी। शुभम ने बताया कि उसके कजिन के पास कई टू व्हीलर और फोर व्हीलर 0001 नंबर के हैं। उसी को गिफ्ट देने के लिए ये नंबर खरीदा है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी केके जिंदल के साथ विवादों में रहा 0001 नंबर 2.20 लाख रुपये में नीलाम हुआ।  यह नंबर शुभम ने खरीदा। इस नंबर का रिजर्व प्राइस 50000 रुपये था। हर बार की तरह इस बार 0001 नंबर की बिड ज्यादा नहीं आई।

सीएच01 बीएम सीरीज नंबरों की ई ऑक्शन शनिवार को पूरी हुई। फैंसी नंबरों के ई-ऑक्शन में सबसे ज्यादा बिड 0005 नंबर के लिए लगाई गई। सीएच 01 बीएम 0005 नंबर 3.61 लाख रुपये में नीलाम हुआ। यह नंबर केयर यूटिलिटी प्रोडेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मर्सिडीज के लिए खरीदा। कल तक 0005 नंबर के लिए केवल 1.06 लाख रुपये की ही बोली लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर भी डाल लें नज़र

चंडीगढ़ आरएलए - फोटो : अमर उजाला

0009 नंबर 1.83 लाख रुपये में नीलाम हुआ। जबकि 0007 नंबर 1.53 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इन दोनों नंबरों का रिजर्व प्राइस 30000 रुपये था। पहले दो दिनों तक 0007 नंबर के लिए ही सबसे ज्यादा बिड आई थी। ई-ऑक्शन का परिणाम शनिवार शाम को घोषित किया गया। 0002 नंबर 1.15 लाख रुपये में नीलाम हुआ तथा 0003 नंबर 93000 में बिका। 0004 नंबर 1.25 लाख में तलवार ज्वैलर्स ने खरीदा। 0006 नंबर 84, 000, 0008 नंबर 1.03 लाख रुपये, 0010 नंबर 87000 रुपये में नीलाम हुआ। 0011 नंबर 84000 रुपये में नीलाम हुआ। 0013 नंबर 1.25 लाख रुपये में नीलाम हुआ। 9999 नंबर 74, 000 रुपये में नीलाम हुआ। जबकि 7777 नंबर 59, 000 रुपये में नीलाम हुआ। 4444 नंबर 51000 रुपये में नीलाम हुआ। 2222 नंबर 38, 000 रुपये में नीलाम हुआ। 1111 नंबर 50000 रुपये में नीलाम हुआ। 0786 नंबर 97000 रुपये में नीलाम हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें