चंडीगढ़ के गांव खुड्डा लाहौरा के पास वीरवार दोपहर को नहर में एक युवती का शव बरामद हुआ है। सारंगपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवाया। जांच करते हुए उसकी पहचान के लिए आसपास के एरिया में पता किया तो पता चला कि 23 साल की युवती रश्मि पांच दिन में पंजाब के नयागांव के पास वाले टांडा गांव से पटियाला राव में बह चुकी थी, जिसके गायब होने की डीडीआर भी नयागांव थाने में दी थी।
सारंगपुर थाना पुलिस ने नयागांव की पुलिस की इसको सूचना दी। जिसके बाद नयागांव की पुलिस युवती के परिजनों को लेकर सारंगपुर थाना पहुंची। चंडीगढ़ की सारंगपुर पुलिस थाना ने पंजाब पुलिस और मध्यप्रदेश से आए युवती रश्मि के परिजनों को शव सौंप दिया था। वहीं नयागांव पुलिस ने अब शव को कब्जे में ले लिया है, जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि युवती चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। इस मामले में सारंगपुर थाना पुलिस को वीरवार दोपहर सूचना मिली कि पटियाला की राव नदी एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। वहीं, इस बारे में सूचना सभी थानों और पड़ोसी राज्यों को भेज दी है। इसमें पुलिस को पहले की आशंका थी कि जो कुछ दिन पहले पंजाब के नयागांव में पटियाला की राव नदी से युवती बह गई थी, वह हो सकती है।