फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में उछाल, पीजीआई में सौ फीसदी बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 के ईएनटी विभाग के दो डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित मिलने से वीरवार को हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में ईएनटी विभाग की ओपीडी को बंद कर दिया गया। वीरवार को शहर में कोरोना के 49 नए मामले सामने आए जबकि बीते बुधवार को 41 नए मरीज मिले थे। उधर, पीजीआई के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कोरोना के मरीजों की संख्या महज 10 दिन में दोगुनी हो गई है। शहर में करोना संक्रमण की रफ्तार फिर तेज होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले शहर में संक्रमण का आंकड़ा 20 से नीचे आ गया था लेकिन अब फिर से 50 के पास पहुंच गया है। प्रशासन द्वारा दी गई छूट में लोगों की लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण स्थिति गंभीर होने लगी है। शहर में वीरवार को 49 नए मरीजों के मिलने के साथ सक्रिय केसों की संख्या 279 पर पहुंच गई है जबकि अब तक 351 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 26 मौतें 1 जनवरी से 25 फरवरी के बीच हुई हैं।
पीजीआई स्थित कोविड अस्पताल के प्रभारी प्रोफेसर जीडी पुरी ने बताया कि 10 दिन पहले तक उनके यहां कोरोना के 30 से 32 मरीज भर्ती थे लेकिन अब संख्या 60 के करीब हो गई है। उनका कहना है कि पॉजिटिव केस में दोगुनी रफ्तार से हो रही वृद्धि चिंताजनक है। ऐसे में जरूरी है कि लोग कोरोना से बचाव के मानकों के साथ ही टीकाकरण को गंभीरता से लें। अन्यथा स्थिति और खराब हो सकती है।
विज्ञापन

56 दिन में दो हजार से ज्यादा केस
जनवरी से अब तक शहर में कोरोना के 2367 मरीज मिल चुके हैं जबकि उम्मीद जताई जा रही थी कि हम संक्रमण पर काबू पा रहे हैं। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो 31 दिसंबर को पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19223 थी जो महज 56 दिनों में बढ़कर 21590 पर पहुंच गई है। उधर, कोरोना से होने वाली मौतें भी थमने का नाम नहीं
ले रहीं। इस साल जनवरी से अब तक कोरोना से 26 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। मरने वालों में सबसे ज्यादा 60 साल के ऊपर के और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज थे। विशेषज्ञों का कहना है कि अब भी कोरोना से मरने वालों में हाइपरटेंशन, किडनी, फेफड़ा, हृदय व कैंसर रोग संबंधी मरीजों की तादाद ज्यादा है।
बॉक्स
दिनोंदिन बढ़ रहे केस
दिन केस
19 फरवरी 19
20 फरवरी 26
21 फरवरी 28
22 फरवरी 38
23 फरवरी 37
24 फरवरी 41
25 फरवरी 49
कोट
कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है। ऐसे में जरूरी है कि लोग बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करें। कोरोना टीकाकरण के लाभार्थी तय समय पर टीका लगवा कर खुद को सुरक्षित करें।
विज्ञापन

-डॉ अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक, चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें