फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एफिल टावर' पर चढ़कर दो युवकों ने कर दी ऐसी हरकत, जेल की हवा खानी पड़ी

Mon, 14 Aug 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
युवतियां बन रही थी वीडियो
विज्ञापन
दो युवक 'एफिल टावर' पर चढ़ गए और वहां पर उन्होंने ऐसी हरकत कर दी कि पुलिस पकड़कर थाने ले गई। उनके साथ दो युवतियों की भी शामत आ गई। दरअसल, चंडीगढ़ में सेक्टर दस स्थित म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी के सामने बने एफिल टावर पर चढ़कर दो युवक पैग लगाने लगे। जब युवक एफिल टावर पर चढ़कर शराब पी रहे थे, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सेक्टर तीन थाने ले आई। इस दौरान युवकों ने बताया कि उनकी चाहत थी कि जब भी चंडीगढ़ जाएं तो गेड़ी रूट के पास बने एफिल टावर पर चढ़कर पैग लगाएं और उसका वीडियो भी बनाएं। उसके बाद सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के धारा के तहत कार्रवाई कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

दरअसल दोनों युवक हरियाणा के फतेहाबाद से चंडीगढ़ घूमने आए थे। उन्हें सिटी ब्यूटीफुल के गेड़ी रूट के बारे में काफी सुन रखा था। 26 वर्षीय अजय व विक्रम एफिल टावर पर चढ़ गए। नीचे काफी लोगों की भीड़ जमा है।
विज्ञापन


इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि एफिल टावर पर कुछ लड़के चढ़े हैं और दारू पी रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पूनम दिलावरी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों को देखते ही युवकों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद वह अपने आप ही नीचे उतर आए। इस दौरान नीचे जबरदस्त भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन

युवतियां बना रही थी वीडियो

Eiffel tower
पुलिस ने बताया कि जब युवक एफिल टावर पर चढ़े, तभी नीचे युवतियां वीडियो बनाने और फोटो खींचने में लगी थीं। युवतियां भी अजय और विक्रम के साथ आईं थीं। पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया है। युवतियों ने कहा कि उनका इरादा अराजकता फैलाना नहीं था। वह सिर्फ अपनी दोस्तों की फोटो खींच रहे थे।

एफिल टावर पर चढ़कर खिंचवाते हैं सेल्फी
एफिल टावर पर अक्सर युवक चढ़कर सेल्फी खिंचवाते हैं। एफिल टावर करीब 50 फीट लंबा है। कभी भी हादसा हो सकता है। गेड़ी रूट होने के कारण युवक व युवतियां का जमाड़वा रहता है। पुलिस आती है तो लेकिन एक दो चक्कर लगाकर चली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें