फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA में देश का परचम लहराएंगे कपिल-गुंजन, आर्चरी वर्ल्ड कप में सिलेक्शन

Tue, 18 Apr 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए चुने गए चंडीगढ़ के दो तीरंदाज
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कपिल और गुंजन का चयन वर्ल्ड कप के लिए भारतीय आर्चरी टीम में हुआ है। यह वर्ल्ड कप यूएसए में जून में खेला जाना है। इसके लिए लड़कों की 4 और लड़कियों की 4 सदस्यों वाली टीम की घोषणा की गई है। दिल्ली में 15 से 17 अप्रैल के बीच भारतीय आर्चरी टीम के चयन के लिए ट्रायल हुए।
विज्ञापन


इनमें देश के विभिन्न राज्यों से टॉप के आर्चरी के खिलाड़ी शामिल हुए। लड़कों के वर्ग में 41, वहीं लड़कियों के वर्ग में 21 खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। टीम की घोषणा के बाद कपिल ने कहा कि वह मेडल जीतने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएंगे। कपिल चंडीगढ़ की लेक स्थित आर्चरी एकेडमी के प्रोडक्ट हैं। वह इससे पहले भी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर देश के लिए पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें