फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTU की एसी बस के किराए में बड़ा बदलाव, देख लिजिए नया किराया

Thu, 15 Dec 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीटीयू की एसी बसों का किराया बदला
विज्ञापन
सीटीयू की ओर से ठंड मे एसी बस का किराया नॉन एसी के बराबर कर दिया गया है। यह छूट 15 फरवरी तक दी जाएगी। चंडीगढ़ सीटीयू की ओर से यह फैसला ठंड के मौसम में हर साल लिया जाता है। सीटीयू की लोकल रूट पर 150 से एसी बसें  चलाई जा रही हैं। इन बसों में ब्लोअर नहीं चलाया जाता है। इसी कारण इनका किराया सीटीयू की ओर से कम किया गया है।
विज्ञापन


सीटीयू की नॉन एसी बस का किराया रूट पर 5,10,15 रुपये होता है। वहीं एसी बस का किराया 10,15,20 रुपये होता है। अब सीटीयू की सभी लोकल बसों का किराया 5,10 और 15 रुपये होगा। सीटीयू की ओर से यह फैसला 15 फरवरी तक के लिए लिया गया है। सीटीयू की बसों में रोजाना 2 लाख लोग सफर करते हैं। सीटीयू की ओर से लोकल रूट पर 400 बसें चलाई जाती हैं। यह बसें हर रूट पर 20 मिनट में मिलती है। इसके लिए सीटीयू के डायरेक्टर की ओर से मीटिंग करते हुए यह फैसला लिया गया है।

अब 30 रुपये में बस पास सर्विस
शहर में  एसी बसों की बस पास सर्विस 40  रुपये में मिलती है। अब इसे भी घटाकर 30 रुपये कर दिया गया है। वहीं अब शहर में आने वाले पर्यटकों और लोगों को हर रूट की बस पर 30 रुपये देने होंगे।  
विज्ञापन


ठंड में एसी बसों का ब्लोअर नहीं चलने के कारण टिकटऔर पास के दाम नॉन एसी के बराबर कर दिए गए हैं। अब लोग 15 फरवरी तक 30 रुपये में पास बनवाकर सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन

- अमित तलवार, सीटीयू , निदेशक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें