फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर देख सकेंगे पेंडिंग चालान और भुगतान भी ऑनलाइन, ये है ट्रैफिक पुलिस की योजना

Sat, 22 Feb 2020 11:13 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
यूटी ट्रैफिक पुलिस जल्द की एक ऐसी वेबसाइट लांच करने जा रही है, जिसमें लोग अपनी गाड़ी पर हुए चालान को ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके साथ ही चालान का भुगतान भी ऑनलाइन हो जाएगा। यह वेबसाइट खासतौर पर ई-चालानों के लिए लांच की जाएगी। इसमें लोग सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन शिकायत आदि तरीकों से हुए चालान को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस लोगों की तरफ से शिकायत करने पर ट्विटर के माध्यम से भी चालान करती है। ऐसे में जिस व्यक्ति की शिकायत कर चालान किया जाता है, उसे चालान के बारे में जानकारी नहीं होती है। उन्हें पुलिस की तरफ से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज करने के बाद ही चालान का पता चलता है।

कई बार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर गलत या फिर बदल जाने पर कोर्ट की तरफ से जारी समन पर वाहन मालिक को ई-चालान का पता चलता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए ही ट्रैफिक पुलिस की तरफ से वेबसाइट तैयार की जा रही है। ट्रैफिक एसएसपी शशांक आनंद के अनुसार ई-चालान को लेकर जल्द ही एक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

ई-चालान को न लें हल्के में, जाना पड़ सकता है जेल

ज्यादातर लोग ई-चालान को हल्के में लेते हैं। चालान की जानकारी मिलने के बाद भी ज्यादातर लोग यह सोचकर कोर्ट नहीं जाते हैं कि उनका कोई पेपर तो जब्त किया नहीं गया है, इसलिए वह चालान का भुगतान नहीं करते हैं। ऑन द स्पॉट किया जाने वाला चालान एक अवधि के बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोर्ट भेज दिया जाता है। अगर आपने ई-चालान वक्त पर जमा नहीं किया तो वह भी कोर्ट चला जाता है।

भुगतान नहीं करने पर कोर्ट आपके खिलाफ समन जारी कर सकती है। कई बार समन करने पर भी अगर आप कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं, तो आपके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी हो सकता है। इसके साथ ही कोर्ट पुलिस को संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश भी दे सकती है। ऐसी स्थिति में भारी जुर्माने के साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

हुआ है गलत चालान तो ई-मेल के माध्यम से कर सकते हैं शिकायत
गलत ई-चालान को निरस्त कराने के लिए भी ट्रैफिक लाइन के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भेजे जाने वाले ई-चालान में नियमों को तोड़ते समय, स्थान की जानकारी फोटो सहित होती है। फिर भी अगर किसी को लगता है कि उनका गलत चालान काटा गया है तो वह ई-मेल के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं। गलत ई-चालान को दुरुस्त करने के लिए मेल आईडी police-chd@nic.in पर मेल करें।
विज्ञापन

केंद्रीय परिवहन की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं ई-चालान

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस भले ही अब जाकर वेबसाइट लांच करने जा रही है, जबकि केंद्र सरकार की परिवहन सेवा की बेवसाइट पर ई-चालान को देखा जा सकता है। हालांकि, वेबसाइट पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ई-चालान परिवहन सेवा नामक वेबसाइट पर जाकर आप अपनी गाड़ी के नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस, इंजन नंबर और चेसिस नंबर से ई-चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गाड़ी पर हुए ई-चालान को चेक करने के लिए हम जल्द ही एक वेबसाइट लांच करेंगे। वेबसाइट के माध्यम से लोग पेंडिंग चालान को देख सकेंगे और भुगतान भी ऑनलाइन ही हो सकेगा। इसके बारे में जल्द ही हम एक जागरूकता अभियान भी चलाएंगे।
- शशांक आनंद, एसएसपी ट्रैफिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें