फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पाकिस्तान के मददगार तुर्किये और अजरबैजान का चंडीगढ़ के पर्यटकों ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के पर्यटकों के साथ टूर और ट्रैवल एजेंसियों ने तुर्किये और अजरबैजान का बहिष्कार कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान का साथ देना दोनों देशों के लिए भारी पड़ गया है। देशभर के बड़े पैमाने पर लोगों ने वहां के पर्यटन और कारोबार का बहिष्कार करना शुरू किर दिया है। चंडीगढ़ में भी व्यापक असर देखने को मिल रहा है। दोनों देशों में घूमने के लिए जाने वाले करीब 1000 से ज्यादा लोगों ने कार्यक्रम रद्द कर दिया है। ट्रैवल एजेंसियों के मालिकों का कहना है कि जो कुछ बुकिंग बची है, उसमें पर्यटक फोन कर कार्यक्रम रद्द करने के लिए कह रहे हैं। हालांकि इन देशों की एजेंसियां अब परेशान होकर बुकिंग का पैसा देने से मना करने लगी हैं।
विज्ञापन





नुकसान झेलना पसंद लेकिन जाएंगे नहीं

आदविका वेकेशन के मालिक अंकुश चड्ढा का कहना है कि लोग वहां जाने के लिए टूर कैंसिल कर रहे हैं। ऐसे में तय किया है कि वहां की कोई बुकिंग नहीं ली जाएगी। उन्होंने बताया कि फ्लाइट की बुकिंग कैंसिल कराने में काफी नुकसान भी रहा है। दरअसल, ज्यादातर लोग नॉन रिफंडेबल बुकिंग कराते हैं। उनका जाना तय रहता है। अब ऐसे में जब बुकिंग कैंसिल हो रही तो लोगों को कोई पैसा नहीं मिल रहा है, बावजूद उसके कोई वहां नहीं जाना चाहता है।



भारतीयों का अजरबैजान जाना बढ़ा था



वैरायटी वेकेशन टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के मालिक अजीत का कहना है कि दोनों देशों के लिए बहुत बुकिंग थी। पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान अजरबैजान के करीब 20 टूर एंड ट्रैवल वाले आए थे और अपने देश के पर्यटन को प्रमोट कर रहे थें। वहां भारतीयों का जाना बढ़ा था। न्यूनतम बुकिंग 70 हजार से शुरू होकर 2 लाख तक की बुकिंग होती थी।
विज्ञापन


62 करोड़ रुपये का कारोबार होता है
अलग - अलग टूर एंड ट्रैवल वालों की माने तो चंडीगढ़ से हर साल 5000 से ज्यादा लोग दोनों देशों के लिए जाते हैं। तुर्किये के लिए सवा लाख रुपये तक का खर्च आता है। अगर 5000 लोगों का औसतन 1.25 लाख रुपये प्रति पर्यटक के हिसाब से जोड़ा जाए तो 62 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। यहां करीब बड़े 50 टूर एंड ट्रैवल एजेंड हैं। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी तर्की और अजरबैजान का बहिष्कार करने का फैसला किया है।





मेल करने के बाद भी पैसा नहीं दिया

जीत बथेजा का कहना है कि उनके माध्यम से अजरबैजान बुकिंग कराने वाले दो पर्यटकों का पैसा भी नहीं मिल रहा है। करीब 1.50 लाख रुपये का पैकेज था। उसको लेकर कई बार मेल चला चुके हैं।

फल कारोबारियों ने वहां के सेब का किया बहिष्कार


चंडीगढ़ के फल कारोबारियों ने भी तुर्किये से कारोबार करने से मना कर दिया है। मंडी के आढ़तियों का कहना है कि जो भारत के खिलाफ है उसका कोई भी सामान नहीं बेचेंगे। उनका कहना है कि कुछ भी हो जाए, वहां सेब नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें