फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर जाने वालों के लिए ये खुशखबरी

Sun, 12 Jan 2014 11:24 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल के रेलवे स्टेशन को इस महीने तक एक और ट्रेन मिल जाएगी। पिछले रेल बजट में घोषित चंडीगढ़-इंदौर साप्ताहिक ट्रेन को इस महीने चलाने के आदेश आ चुके हैं।
विज्ञापन


आने वाले दो सप्ताह तक इस ट्रेन के पटरी पर आने की उम्मीद है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन वीरवार को चला करेगी। इस ट्रेन के चलने से इंदौर जाने वाले लोगों को काफी आसानी हो जाएगी।

अभी पिछले महीने ही चंडीगढ़ से इंदौर के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई भी गई थी, जिसे यात्रियों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इंदौर के लिए यात्रियों की काफी मांग है। ट्रेन को काफी अच्छा रिस्पांस मिलेगा और यात्रियों को भी इससे काफी फायदा होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आगामी बजट से पहले सभी लंबित पड़ी ट्रेनों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन


ये होगा समय
- हर वीरवार सुबह 4.40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी
- फिर 6.25 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी

अंबाला रेलमंडल के सीनियर डीसीएम गुलशन कुमार  ने बताया कि  इस महीने तक चंडीगढ़-इंदौर साप्ताहिक ट्रेन चलाने के आदेश आ चुके हैं। कोशिश होगी कि अगले एक या दो सप्ताह तक इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें