त्योहारों के मौसम में लोगों की आवाजाही के लिए उत्तर रेलवे अंबाला ने चंडीगढ़-बनारस स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन हर वीरवार रात सवा 11 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और अगले दिन शाम साढ़े 5 बजे बनारस पहुंचेगी।
यह ट्रेन 27 नवंबर तक चलेगी। 27 नवंबर तक ट्रेन के 10 फेरे होंगे। बनारस से यह ट्रेन हर शुक्रवार रात को 8.40 पर चलेगी और शनिवार को दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
इस ट्रेन में स्लीपर के 8, फर्स्ट और सेकेंड एसी का एक-एक, थर्ड एसी के 3 कोच होंगे। इससे पहले नंगल डैम-चंडीगढ़-लखनऊ के बीच हॉलीडे स्पेशन ट्रेन चलाई गई है।
यह ट्रेन सोमवार रात पौने 12 बजे चलेगी, रात सवा दो बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी और मंगलवार दोपहर 2 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यह ट्रेन मंगलवार शाम 6.25 पर चलेगी और बुधवार सुबह 6 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।