चंडीगढ़। शहर में वीरवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग ने 1400 लोगों की कोरोना जांच की, जिनमें से दो पुरुष और एक महिला संक्रमित मिले। सात दिन की अवधि को पूरा करने के बाद दो मरीजों की छुट्टी दे दी गई। अब शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 19 रह गई है। बता दें कि कोरोना से अब तक 1165 मरीजों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर पांच और वेंटिलेटर पर कोई मरीज भर्ती नहीं है।