फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पारा 40 डिग्री पहुंचा, दो दिन तक राहत की उम्मीद नहीं

Wed, 19 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मंगलवार को लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को इस साल का अब तक का अधिकतम तापमान रहा। विभाग की मानें तो लोगों को गर्मी से अभी दो दिन तक राहत मिलना नामुमकिन है। 
विज्ञापन


बीते अप्रैल के मुकाबले इस बार तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 5 साल में अप्रैल में अब तक का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। शहर में मंगलवार को दिन का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा में लगातार गिरावट आ रही है। हवा में नमी का अधिकतम प्रतिशत 53 और न्यूनतम 25 प्रतिशत दर्ज हुआ। 

मौसम विज्ञान ने मानसून को लेकर मंगलवार को पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर दी। रिपोर्ट के अनुसार मानसून समय पर पहुंचेगा और औसतन 96 प्रतिशत बारिश होगी। मानसून की स्थिति इस बार सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें