फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुखना में वैकल्पिक पानी की गुंजाइश के लिए एजेंसी नियुक्त करें’

Fri, 19 May 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Sukhna Lake, Chandigarh - फोटो : Facebook
विज्ञापन
सुखना के गिरते जलस्तर से चिंतित पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अधिकारियों को सुखना में वैकल्पिक पानी की गुंजाइश के लिए एक एक्सपर्ट एजेंसी नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। एजेंसी स्टडी करे कि सुखना में पानी कहां से लाया जा सकता है। 
विज्ञापन


पंजाब राजभवन में बैठक के दौरान बदनौर ने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि पानी सूखने से लेक की सफाई करने का एक मौका मिला है। इसमें चूकना नहीं चाहिए। लेक से गाद हटाने के साथ तय समय में उसकी वीड भी हटाई जाए। इससे पहले बदनौर ने केंद्रीय मंत्री अनिल दवे की याद में पंजाब राजभवन में पौधरोपण किया। उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।

इस दौरान स्टेट बोर्ड फार वाल्डलाइफ की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में एडवाइजर परिमल राय, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी गवर्नर एमपी सिंह, मेयर आशा जसवाल, होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल व चीफ कंजरवेटर संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें