चंडीगढ़। लेजर वैली, सेक्टर-10 में चंडीगढ़ सब-आर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आउटसोर्स वर्करों के लिए डीसी रेट बढ़ाने की मांग के समर्थन में किया। फेडरेशन के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में हार्टिकल्चर वर्कर यूनियन शामिल हुई।
फेडरेशन के संयोजक राकेश कुमार ने बताया कि डीसी रेट आउटसोर्सिंग वर्करों का हक है। इसके लिए वे भीख मांगने के बजाय हक की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान वर्करों ने पूरी ईमानदारी से काम किया है। अब प्रशासन का फर्ज बनता है कि इन वर्करों का डीसी रेट बढ़ाकर उन्हें प्रोत्साहित करें। फेडरेशन चंडीगढ़ प्रशासन एवं सांसद किरण खेर से मांग करते हैं कि वर्करों का बनता हक उन्हें दिया जाए।
22 अगस्त को निकाला जाएगा कैंडल मार्च
फेडरेशन के संयोजक राकेश कुमार ने कहा कि फेडरेशन 22 अगस्त को सेक्टर-17 में कैंडल मार्चनिकालेगी। इसमें चंडीगढ़ सब-आर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के संयोजक राकेश कुमार, फेडरेशन महासचिव एवं ग्रुप डी एजुकेशन यूनियन प्रधान रंजीत मिश्रा, इलेक्ट्रिकल वर्कमेन यूनियन के प्रधान किशोरी लाल, चेयरमैन वरिंदर बिष्ट, एमसी हॉर्टिकल्चर यूनियन प्रधान अनिल कुमार, यूनाइटेड फ्रंट पब्लिक हेल्थ वर्कर यूनियन प्रधान सुरेंद्र सिंह, महासचिव चरणजीत सिंह, रघुवीर सिंह आदि नेता शामिल हुए।