फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्टेट वुशू चैंपियनशिप : गोल्ड तो किसी ने सिल्वर जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 14वीं चंडीगढ़ स्टेट वुशू चैंपियनशिप के आखिरी दिन बेहतर प्रदर्शन के साथ खिलाड़ियों ने मुकाबले जीतकर पदक अपने नाम किए। मुकाबलों का आयोजन खेल परिसर मनीमाजरा में किया गया। जूनियर और सीनियर वर्ग में का आयोजन वुशू एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ की ओर से किया गया। टूर्नामेंट में वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीइओ सुहेल अहमद के साथ एशियन गेम्स के रजत विजेता संतोश कुमार मुख्य मेहमान के तौर पर मौजूद रहे। दो दिवसीय टूर्नामेंट में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता का परिणाण
विज्ञापन

जूनियर वर्ग 45 किलो भार वर्ग : शुभम ने स्वर्ण और विवेक ने रजत पदक जीता।
48 किलो वर्ग : यश ने स्वर्ण और हितेश ने रजत पदक पर निशाना लगाया।
52 किलो वर्ग : उदित ने स्वर्ण और दिग्विजय ने रजत पदक जीता।
56 किलो वर्ग : निखिल ने स्वर्ण
60 किलो वर्ग : वंश ने स्वर्ण और राहुल ने रजत पदक जीता।
65 किलो वर्ग : दीक्षांत और सुबोध ने स्वर्ण पर निशाना लगाया।
जूनियर लड़कियों में 45 किलो वर्ग : शिवानी ने स्वर्ण, दिया ने रजत और राधा ने कांस्य पदक जीता।
48 किलो वर्ग : शिखा ने स्वर्ण पदक निशाना लगाया।
52 किलो वर्ग : सिमरन ने स्वण ने जीता।
56 किलो वर्ग : रेखा ने स्वर्ण पर साधा निशाना।
60 किलो वर्ग : हिमांशी ने स्वर्ण जीता।
यूथ गर्ल के 48 किलो वर्ग : अनु ने स्वर्ण जीता।
52 किलो वर्ग : इंदू ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
56 किलो वर्ग : वंशिका ने स्वर्ण पदक जीता।
सीनियर लड़कों में 52 किलो वर्ग : अमन ने स्वर्ण जीता।
56 किलो वर्ग : अंगद ने स्वर्ण जीता।
60 किलो वर्ग : मोहित ने स्वर्ण अपने नाम किया।
सीनियर लड़कियों के 45 किलो में वर्ग : रीना ने स्वर्ण हासिल किया।
48 किलो वर्ग : रोशनी ने स्वर्ण जीता।
52 किलो वर्ग : खुशी यादव ने स्वर्ण पर निशाना लगाया।
60 किलो : कोमल ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें