अगर आप चंडीगढ़ में वेब टैक्सी चलाना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं। एसटीए को लाइसेंस देने की मंजूरी मिल गई है। नियमित तौर पर वेब बेस्ड टैक्सियों के ड्राइवरों की अगर पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुई होगी तो उनको टैक्सियां चलाने की मंजूरी प्रशासन नहीं देगा।
इसके लिए अभी तक ओला कैब, टैक्सी फॉर श्योर और उबर कंपनी ने लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है। पॉलिसी के हिसाब से इन टैक्सियों के लिए भी किराया एसटीए ही तय करेगा। इस प्रपोजल पर एसटीए की ओर से जल्द ही अंतिम मुहर लगा दी जाएगी।
स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ने वेब बेस्ड टैक्सियों के लिए पॉलिसी फाइनल कर अप्रूवल के लिए सीनियर ऑफिसर्स के पास भेजी है। एसटीए ने जो प्रपोजल बनाकर भेजा है उसके मुताबिक इन वेब बेस्ड टैक्सियों को भी चंडीगढ़ में चलने देने के लिए एसटीए लाइसेंस देगा।
जल्द ही इसको लेकर नोटिफिकेशन हो जाएगी और इनके लिए जो शर्तें केंद्र सरकार द्वारा एडवाइजरी के जरिए भेजी गई थीं वही पॉलिसी में तय कर दी जाएंगी। इसमें टैक्सी जीपीएस सिस्टम से जोड़ी जाएगी।