फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से धार्मिक स्थलों के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन, जानें कहां-कहां से गुजरेगी ट्रेन, क्या होगा किराया 

Tue, 02 Mar 2021 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अगर आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। गया, बैद्यनाथ, गंगासागर व पुरी जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) मौका दे रहा है। पूरी ट्रेन एसी है।
विज्ञापन


एक अप्रैल को यह जालंधर से सुबह पांच बजे चलेगी। लुधियाना से होते हुए सुबह साढ़े आठ बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसमें पहली बार शयनयान के पांच डिब्बों के साथ थर्ड एसी के पांच डिब्बे भी शामिल किए गए हैं। इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में टिकट बुक करवाई जा सकती है। 


यह ट्रेन रास्ते में 18 मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी। यहां से यात्री इन तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए सफर कर सकते हैं। यात्रियों को नाश्ता, दोपहर और रात का खाना भी दिया जाएगा। पुरी गंगासागर यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने पंजाब, हरियाणा, यूपी व दिल्ली के पर्यटकों के लिए 18 बोर्डिंग स्टेशन निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन


इनमें जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, आगरा फोर्ट, इटावा, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी और वाराणसी शामिल हैं। 
विज्ञापन

शयनयान के लिए 9,450 और थर्ड एसी के लिए 15,750 रुपये 
आईआरसीटीसी के प्रवक्ता शुभम आर्य ने बताया कि यह विशेष ट्रेन बैद्यनाथ, गंगासागर, पुरी, कोणार्क और गया जैसे धार्मिक स्थल जाएगी। नौ रातें और 10 दिन के टूर पैकेज में यात्रियों को खाना व पानी की बोतलें उपलब्ध कराई जाएंगी।

शयनयान के लिए प्रति व्यक्ति 9,450 और थर्ड एसी के लिए 15,750 रुपये देने होंगे। शयनयान में सफर करने वाले यात्रियों को धर्मशाला जबकि थर्ड एसी के यात्रियों को होटल में ठहराया जाएगा। 

आईआरसीटीसी के इस विशेष टूर पैकेज में धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। किसी भी प्रकार से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यात्रियों के लिए धार्मिक स्थलों व अन्य पर्यटन स्थल पर घूमने के लिए बस उपलब्ध कराई जाएगी।- एमपीएस राघव, क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी चंडीगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें