फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरस रहे अंगार: तप रहा चंडीगढ़, पारा 44 डिग्री के पार; अभी राहत मिलने के आसार भी नहीं

Thu, 21 May 2026 11:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य के करीब रहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए चंडीगढ़ में लू से अत्यधिक भीषण लू चलने और रात के समय उमस भरी गर्मी रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी है। पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य के करीब रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 22 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 23 मई को भी आंशिक बादल रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन




न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 24 मई को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 25 मई को तापमान फिर बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 26 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें