फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर मार्केट में भयानक आग, 7 दुकानें जलकर राख

Thu, 15 Sep 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली बार्डर स्थित सेक्टर 52 फर्नीचर मार्केट की सात दुकानों में बुधवार रात को आग लग गई । चंडीगढ़ की फायर ब्रिगेड की 10 और मोहाली की एक गाड़ी ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे फर्नीचर मार्केट के अधिकांश दुकानें बंद हो चुकी थीं। कुछ दुकानदार घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने एक दुकान से धुआं निकलते देखा।
विज्ञापन


कुछ ही देर में कई दूकानों से धुआं निकलता देखा। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद चंडीगढ़ फायर ब्रिगेड की 10 और मोहाली की एक गाडी़ मौके पर पहुंचीं। इस दौरान जेपी अग्रवाल, शक्ति फर्नीचर, जीएस फर्नीचर, गुरमीत वुडन, प्रिंस अग्रवाल मेट्रेस, अनवर फर्नीचर में आग की चपेट में आ चुकी थीं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने रात करीब साढ़े 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया।  
विज्ञापन

पिछले साल भी लगी थी आग

Chandigarh Fire - फोटो : अमर उजाला
दुकानों से सामान निकाल सड़क पर रखा 
धुआं निकलता देख वहां पर मौजूद दुकानदारों ने अपनी दुकानों से सामान निकालकर सड़क पर रख दिया। उधर पुलिस ने सड़क को दूसरी तरफ से बंद करवा दिया।

सेक्टर 52 फर्नीचर मार्केट  में अधिकांश दुकानें टीन के शेड में हैं। दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल भी इसी समय मार्केट में आग लगी थी। उस समय भी सात-आठ दुकानें आग में तबाह हो गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें