चंडीगढ़ के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल आज बंद हैं। मोदी की रैली को देखते हुए यूटी प्रशासन ने ये ऐलान किया गया। गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं।
पहले वे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद पीजीआई में दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। उसके बाद मोदी सेक्टर 25 में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके चलते शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स परेशान न हों, इसलिए सभी स्कूलों में छुट्टी किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश यूटी एडवाइजर विजय कुमार देव ने जारी किए।