फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: 14 फरवरी से खुलेंगे सभी स्कूल, कोरोना के मामलों में कमी आते ही प्रशासन ने रात्रि प्रतिबंध हटाया

Thu, 10 Feb 2022 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

सभी स्कूल 14 फरवरी से पूरी क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। चंडीगढ़ बर्ड पार्क और रॉक गार्डन को 12 फरवरी से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।  
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में कोरोना के मामलों में कमी आते ही प्रशासन ने कई प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। सभी स्कूल और कोचिंग सेंटर 14 फरवरी से पूरी क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। चंडीगढ़ बर्ड पार्क और रॉक गार्डन को 12 फरवरी से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। गुरुवार को प्रशासन की बैठक के बाद जारी आदेशों में कहा गया कि चंडीगढ़ में अब लोग रात साढ़े 12 बजे से सुबह पांच बजे तक गैर जरूरी कामों के लिए भी निकल पाएंगे। 11 फरवरी से यह आदेश प्रभावी हो जाएंगे। 

विज्ञापन


सिटी के बाजारों, सिनेमा हॉल, मंडियों, मॉल्स, होटल, म्यूजियम, रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पूल, हेल्थ सेंटर्स पर लगी पाबंदियां भी हटा दी गई हैं। हालांकि इनडोर में 200 और आउट डोर में 500 लोग ही जमा हो सकते हैं। कुल क्षेत्र की 50 प्रतिशत क्षमता से अधिक भीड़ इकट्ठी नहीं की जा सकेगी। वहीं आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना से एक की मौत, 123 मरीज मिले 

एक दिन की राहत के बाद बुधवार को चंडीगढ़ में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा फिर 100 के पार चला गया था। इससे संक्रमण दर 4.20 प्रतिशत हो गई है। शहर में बुधवार को कोरोना के 123 नए मरीज मिले, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। उधर, मंगलवार को 85 संक्रमित मिलने के साथ दो मरीजों की मौत हो गई थी।

12428 बुजुर्गों ने लगवाई प्रिकॉशन डोज 

बुधवार को 12428 बुजुर्गों ने कोरोना टीके की प्रिकॉशन डोज लगवाई। इन लाभार्थियों में 3251 स्वास्थ्यकर्मी और 4890 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, 15 से 18 साल के बीच के किशोरों के अभियान में 1716 को टीका लगाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें