फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में 15.30 लाख में नीलाम हुआ चंडीगढ़ का विरासती फर्नीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के विरासती फर्नीचर की नीलामी अभी भी विदेशों में जारी है। 30 नवंबर को फ्रांस में चंडीगढ़ का एक विरासती फर्नीचर नीलाम हुआ है, जिसकी कीमत 15.30 लाख रुपये लगाई गई है। वर्ष 2021 में अब तक कई देशों में करीब 13 बार चंडीगढ़ का विरासती फर्नीचर नीलाम हो चुका है।
विज्ञापन

इस नीलामी को लेकर हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री जीकिशन रेड्डी और केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन आर मेघवाल को शिकायत भेजी है और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाली इस तरह की नीलामी को रोका जा सके। शिकायत में जग्गा ने कहा कि भविष्य में हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा यहां स्थानीय स्तर पर भी इसकी चोरी रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन आइटम को देश से बाहर भेजने के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल किए गए, उनकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें