फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज फेस्टिवलः देखने आएं गुलाब की 829 किस्में, कराई जाएंगी ये सभी प्रतियोगिताएं

Thu, 09 Feb 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रोज फेस्टिवल
विज्ञापन
रोज फेस्टिवल 2017 की तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। इस बार गुलाब की 829 किस्में देखने को मिलेंगी और साथ ही कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। सेक्टर 16 स्थित जाकिर रोज गार्डन में 4400 पौधे लगे हुए हैं। यहां 17 से 19 फरवरी तक रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


रोज गार्डन में फूलों की 1400 क्यारियां बनाई जाएंगी। फेस्टिवल में 12 प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें पहली बार नवविवाहित कपल के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिताओं के लिए मंगलवार से एंट्री शुरू हो गई है।

रोज प्रिंस और प्रिंसिस को छोड़कर बाकी सभी प्रतियोगिता के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा। प्रतियोगिताओं के लिए 16 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।  विजेताओं को 19 फरवरी समापन समारोह के दिन पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं के लिए कर सकते हैं आवेदन

Chandigarh Rose Festival - फोटो : File Photo
. फ्लावर एंड रंगोली प्रतियोगिता
. रोज प्रिंस एंड प्रिंसेज प्रतियोगिता
. ब्रास एंड पाइप बैंड प्रतियोगिता
. रोज क्वीज प्रतियोगिता
. फोटोग्राफी प्रतियोगिता
. अंत्याक्षरी प्रतियोगिता
. पतंग प्रतियोगिता
. मिस्टर एंड मिस रोज प्रतियोगिता
. फ्लावर हैट प्रतियोगिता
. आरडब्ल्यूए के बीच पार्कों के रखरखाव की प्रतियोगिता
. फोक डांस
. रोज किंग एंड क्वीन प्रतियोगिता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें