फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से सड़क बनने का काम अटका, उदघाटन के बाद अनुमति के फेर में लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45 में सड़क निर्माण के लिए लोग एक साल से इंतजार कर रहे थे। कुछ दिन पहले पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया तो लोगों ने राहत की सांस ली। उसके अगले दिन पार्षद सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। उसके दो दिन बाद कर्मचारियों ने काम करना ही बंद कर दिया। पार्षद ने इसकी शिकायत बिल्डिंग और रोड विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन अधिकारियों के कहने पर भी ठेकेदार सड़क का काम करने नहीं पहुंचा। लोगों का कहना है कि सर्दियों में सड़क निर्माण का कार्य बंद हो जाएगा, फिर अगले सीजन पर बात चली जाएगी।
विज्ञापन

पिछले साल सेक्टर-45 में सड़क निर्माण का टेंडर किया गया था। सेक्टर-45ए और बी में काम हो गया, लेकिन सी और डी में पब्लिक हेल्थ विभाग के कुछ काम होने थे इसलिए इसे छोड़ दिया गया। पब्लिक हेल्थ का काम होने के बाद बीएंडआर विभाग ने इसका दोबारा से टेंडर लगाया। थोड़े से क्षेत्र की सड़क के निर्माण के लिए लगभग 10 लाख रुपये का टेंडर हुआ। बीते 13 नवंबर को एनके कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पार्षद गुरप्रीत गाबी ने फ्लैट नम्बर 2018 के सामने से वी6 सड़क निर्माण कार्य को शुरू कराया। उसके अगले दिन पार्षद मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया, इससे कर्मचारी नाराज हो गए और काम बंद करके चले गए।
15 से 30 एमएम मोटी कराई सड़क, अनुमति का चक्कर भी अटका
पार्षद ने सड़क की मरम्मत के कार्य को मीटर से नापा। पार्षद ने बताया कि यहां 15 एमएम मोटी सड़क बनाने का प्रस्ताव था। उसे बदलवाकर 30 एमएम करवाया। काम की समय सीमा खत्म हुई तो उसे बढ़वाया। सड़क की जांच की गई तो काम अच्छा निकला, लेकिन दो दिन बाद से ही ठेकेदार गायब है। अधिकारियों के कहने के बावजूद वह सड़क बनाने नहीं आ रहा है। बारिश के दौरान लोगों को जो समस्याएं हुईं वह मैंने देखी हैं। सर्दियों में सड़क बनेगी तो फिर जल्दी उखड़ जाएगी।
विज्ञापन

बदल गया एस्टीमेट, अप्रूवल में लगा समय
सड़क का काम कर रही एनएच कंपनी की ओर से बताया गया कि सड़क के मैटेरियल में बदलाव किया गया है, इसलिए एस्टीमेट बदल गया है। काम का समय भी खत्म हो गया था, जिसकी अप्रूवल अभी मिली है। इस कारण काम में देरी हो रही है। हमारा सिर्फ एक ही ब्लॉक बचा है, जिसे तय समय से पूरा कर लेंगे।
कोट-
यह क्षेत्र हमारे पास अभी आया है। एक सप्ताह का काम बचा है। कई अन्य जगहों पर जरूरी काम के कारण ठेकेदार वहां काम करने लगता है। इसलिए सड़क का काम रुका हुआ है। इसे जल्द करवा देंगे।
- धर्मेंद्र शर्मा, एक्सईएन
ठेकेदार प्रशासन के काम कर रहा है। साइकिल ट्रैक के साथ सड़कें भी बना रहा है। कई बार कहने के बावजूद नहीं आ रहा है। सभी तरह की अनुमति मैंने खुद पास करवाई है, फिर भी बहाने बना रहा है।
विज्ञापन

-गुरप्रीत सिंह गाबी, पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें