फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : पीजीआई में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, मेयर ने निगम में किया ध्वजारोहण 

Tue, 26 Jan 2021 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई में सलामी लेते निदेशक प्रो. जगतराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ पीजीआई में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कैरो ब्लॉक में किया गया। पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कोविड-19 में पीजीआई के शानदार प्रदर्शन से अवगत कराया। सबसे पहले उन्होंने पीजीआई के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीकी स्टाफ समेत सभी कर्मचारियों को कोरोना योद्धा कहकर संबोधित किया और कोरोना पर विजय के लिए उन्हें बधाई दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीजीआई ने देश के ही नहीं विश्व के शानदार कोविड-19 अस्पतालों के समकक्ष महामारी के दौर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर हजारों मरीजों की जान बचाई है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के इस दौर में पीजीआई के लगभग सभी विभागों के कर्मचारियों ने योगदान दिया है। कोविड के बावजूद पीजीआई ने प्रत्येक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन का क्रम भी जारी रखा। 


शोध के क्षेत्र में पीजीआई ने कोविड-19 में काम काम करते हुए देश के दूसरे चिकित्सा संस्थान के रूप में जगह बनाने में सफलता प्राप्त की है। वहीं कोरोना टीकाकरण में अब तक 500 से ज्यादा पीजीआई के हेल्थ केयर वर्कर को टीका लगाया जा चुका है। प्रो. जगतराम ने इस सफलता के क्रम को जारी रखते हुए आगे भी नए कीर्तिमान स्थापित करने की बात कही। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन कुमार गौरव धवन और चीफ सिक्योरिटी अफसर पीसी शर्मा के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन




वहीं चंडीगढ़ नगर निगम में नवनिर्वाचित मेयर रविकांत शर्मा ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर कार्य क्षेत्र में मुस्तैदी से तैनात रहने वाले 144 कर्मचारियों सहित 17 सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वच्छ सर्वेक्षण में मदद करने वाले 18 लोगों को नगर निगम ने सम्मानित किया। आयुक्त केके यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह कर्मचारियों के साथ शहर के लोगों ने जिम्मेदारी ली, वह सराहनीय है। 
विज्ञापन


कोरोना काल मे बेहतर कार्य करने वाले इन लोगों को मिला सम्मान

  • श्री गोगा जाहर पीर सोभा यात्रा कमेटी के अध्यक्ष संदीप कुमार
  • राम सागर शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश शर्मा
  • कॉन्ट्रिब्यूशन स्मार्ट सिटी संस्था के संस्थापक विक्रम बावा
  • शक्ति सेवा संस्था अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत
  • सेक्टर 38 वेस्ट की आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष रेखा सूद
  • डद्दूमाजरा की सामाजिक कार्यकर्ता ममता डोगरा
  • सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बंसल
  • सेक्टर 38 वेस्ट की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नेहा अरोड़ा
  • आवास संस्था के अध्यक्ष आनंद सिंगला
  • चंडीगढ़ पेट लवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार
  • सामाजिक कार्यकर्ता जानवी
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मनोज कुमार मिश्रा
  • स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के गौतम भारद्वाज
  • गोपाल अत्री
  • कोऑर्डिनेटर प्रीति स्वामी 
  • पंजाबी यूनिवर्सिटी की छात्रा इशिता चौधरी 

स्वच्छ भारत मिशन के लिए इन्हें मिला सम्मान 

  1. सेक्टर 38 वेस्ट आरडब्ल्यूए
  2. सिटीजन एसोसिएशन सेक्टर 21 डी
  3. क्लीन एंड ग्रीन अटावा सेक्टर 42
  4. मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 38 सी, सेक्टर 21सी, सेक्टर 34 सी
  5. गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 18 और धनास
  6. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 18 और मनीमाजरा
  7. नगर निगम चंडीगढ़, सीआईए सेक्टर 31 ए, पासपोर्ट ऑफिस इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2
  8. जीएमएसएच सेक्टर 16, सिविल हॉस्पिटल सेक्टर 45, सिविल हॉस्पिटल सेक्टर 22 और सिविल हॉस्पिटल मनीमाजरा  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें