फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ब्रिक्स हेल्थ समिट के लिए चंडीगढ़ तैयार, ललित-हयात में जुटेंगे 11 देशों के प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 21 से 24 जुलाई तक चंडीगढ़ में होने जा रहे ब्रिक्स स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सम्मेलन के सत्र होटल द ललित और होटल हयात में आयोजित होंगे। होटल ललित में ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विशेषज्ञ, जबकि हयात में पार्टनर सदस्य देशों के प्रतिनिधि ठहरेंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वीवीआईपी रूट और सम्मेलन स्थलों पर सड़क मरम्मत, सफाई, स्ट्रीट लाइट, हॉर्टिकल्चर और ट्रैफिक प्रबंधन के कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। डीसी कार्यालय ने विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी भी तय करनी शुरू कर दी है।
भारत इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। सम्मेलन का विषय लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता रखा गया है। इसमें हेल्दी लाइफस्टाइल, मानसिक स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन, डिजिटल हेल्थ, स्वास्थ्य अनुसंधान, पारंपरिक चिकित्सा, महामारी से निपटने की तैयारी और सदस्य देशों के बीच तकनीक व अनुभव साझा करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। यह सम्मेलन भारत की 2026 ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत तय प्राथमिकताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें