हामिद निहाल अंसारी
यह दिन हमारे लिए ईद जैसा
हामिद के परिवार ने दोनों मुल्कों की सरकार का शुक्रिया किया और कहा, यह दिन हमारे लिए ईद जैसा है। हामिद की मां फौजिया ने कहा, सरकार ने इस मामले पर पहले दिन से ही हमारी मदद की। मीडिया हमारी आवाज बना। अरविंद शर्मा नाम के वकील ने बिना फीस के सुप्रीम कोर्ट तक हमारा केस रखा। फौजिया ने अपने बेटे का स्वागत चॉकलेट से किया। उन्होंने कहा, मेरे बेटे को चॉकलेट बहुत पसंद है, इसलिए मैं उसके लिए चॉकलेट लेकर आई हूं। फौजिया ने अपने बेटे का स्वागत चॉकलेट से किया। उन्होंने कहा, मेरे बेटे को चॉकलेट बहुत पसंद है, इसलिए मैं उसके लिए चॉकलेट लेकर आई हूं।