फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ रेपः जांच अधिकारी के बयान हुए दर्ज

Wed, 26 Mar 2014 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचारी पुलिस गैंग मामले में पीड़िता के बयान से पलटने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंशुल शुक्ला की अदालत में पहली जांच अधिकारी उषा रानी के बयान दर्ज हुए।
विज्ञापन


बयानों में उन्होंने कहा कि दसवीं कक्षा की पीड़ित छात्रा 19 दिसंबर को चौकी में आई थी और कांस्टेबलों द्वारा दुराचार करने के बारे में जानकारी दी थी।

उन्होंने तुरंत मामले के बारे में डीएसपी आशीष कपूर को बताया, जिसके बाद पीड़िता को लेकर डीएसपी के पास गईं और डीएसपी के कहने पर पांचों कांस्टेबलों पर अलग-अलग धाराओं के तहत बयान दर्ज किए गए थे।

जबकि बचाव पक्ष के वकील हरीश भारद्वाज ने कहा पीड़िता ने बयानों में कहा था कि वह खुद अपनी भाई के साथी डीएसपी आशीष कपूर के दफ्तर पहुंची थीं। उसके बाद डीएसपी ने जांच अधिकारी को अपने दफ्तर बुलाया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल लीगल रिपोर्ट पर सुनीता धवन, एक पार्षद और अशोक जसवाल के हस्ताक्षर थे। बचाव पक्ष के वकील हरीश भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने मामला राजनीतिक दबाव में दर्ज किया था।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई 25 मार्च को होगी। गौरतलब है कि 1 मार्च को पीड़ित भी अपने बयानों से पलट चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें