योग गुरु बाबा रामदेव शनिवार दोपहर गैंगरेप की शिकार हुई दसवीं की छात्रा के घर पर पहुंचे। बाबा रामदेव ने छात्रा और उसके माता-पिता से बातचीत की।
बाबा ने कहा कि छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए उनकी संस्था भारत स्वाभिमान उनके साथ है। किसी तरह की दिक्कत आती है तो उन्हें सीधा संपर्क करे।
बाबा रामदेव ने बताया कि पीड़ित छात्रा की पढ़ाई और शादी का खर्च उनकी संस्था उठाएगी।
पीड़िता और उसके परिवार को हर तरह की मदद दी जाएगी।
रामदेव के साथ सैकड़ों समर्थक पीड़िता के घर पहुंचे और इंसाफ की मांग करने लगे।