फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्वच्छता रैंकिंग में दूसरे नंबर पर चंडीगढ़, रोज डंपिंग ग्राउंड पहुंच रहा 70 टन मिक्स कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में चंडीगढ़ को 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। हालांकि, मिक्स कचरे की वजह से शहर उज्जैन से एक रैंक पिछड़ गया। नगर निगम 93 फीसदी कचरा स्रोत से सेग्रीगेशन करके उठाने का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि रोजाना करीब 70 टन मिक्स कचरा डंपिंग ग्राउंड पहुंच रहा है। इससे स्रोत स्तर पर कचरे के सेग्रीगेशन के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट से रोजाना करीब पांच टन सब्जियों का गीला कचरा निकलता है।
विज्ञापन

पहले इसे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित बायोमिथेनेशन प्लांट में भेजा जाता था, लेकिन प्लांट अपग्रेड नहीं होने के कारण अब यह कचरा भी डंपिंग ग्राउंड पहुंच रहा है। इससे मिक्स वेस्ट का बोझ और बढ़ रहा है। शहर में रोजाना करीब 512 टन कचरा निकलता है। इसमें 70 टन से अधिक मिक्स कचरा डंपिंग ग्राउंड में पहुंच रहा है। अमर उजाला ने मौके पर पहुंचकर इसकी पड़ताल की तो वहां मिक्स वेस्ट के ढेर लगे मिले। इनमें गांवों और कॉलोनियों के ऐसे क्षेत्रों का कचरा भी शामिल है, जहां स्रोत स्तर पर गीले और सूखे कचरे को अलग नहीं किया जा रहा है।
सात साल में 80 फीसदी सेग्रीगेशन भी नहीं, एमओएच विंग पर सवाल
शहर में वर्ष 2019 से घरों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग उठाने की व्यवस्था शुरू हुई थी। इसके बावजूद सात साल बाद भी स्रोत स्तर पर 80 फीसदी सेग्रीगेशन का लक्ष्य हासिल नहीं हो सका है। निगम प्रशासन 100 फीसदी सेग्रीगेशन का दावा करता रहा है। वहीं, रोजाना 70 टन मिक्स कचरे का डंपिंग ग्राउंड पहुंचना एमओएच विंग और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

संसद में भी उठा था 14 फीसदी सेग्रीगेशन का मामला
पिछले साल सांसद मनीष तिवारी ने संसद में चंडीगढ़ में स्रोत स्तर पर गीले और सूखे कचरे के सेग्रीगेशन का मुद्दा उठाया था। उस समय केंद्रीय राज्य मंत्री ने जवाब में बताया था कि स्रोत स्तर पर सेग्रीगेशन का आंकड़ा केवल 14 फीसदी था। ऐसे में अब 93 फीसदी डोर-टू-डोर कचरा उठाने के दावे और वास्तविक सेग्रीगेशन के बीच अंतर पर सवाल उठ रहे हैं।
150 से अधिक बल्क वेस्ट जनरेटर चिन्हित
नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 लागू करने के लिए प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत 150 से अधिक बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान की गई है। इनका सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में दाखिल रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।

कोट
शहर में 90 फीसदी से ज्यादा कचरा स्रोत स्तर पर अलग करके उठाया जा रहा है। कुछ गांवों से रोजाना करीब 70 टन मिक्स कचरा डंपिंग ग्राउंड पहुंच रहा है। इसी वजह से स्वच्छता सर्वेक्षण में चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा।— अमित कुमार, निगम कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें