फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के पढ़ाने से लेकर उनके व्यवहार पर राय दे सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शिक्षकों के पढ़ाने से लेकर उनके व्यवहार के बारे में अपनी राय दे सकेंगे। शिक्षक कक्षा में समय से आते हैं या नहीं, यह भी अधिकारियों को अवगत करा सकेंगे। इसके लिए पीयू ने फीडबैक (प्रतिपुष्टि) फार्म तैयार कर लिए हैं। दस सवाल वाला यह फार्म पीयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। विद्यार्थी फिलहाल इस आवेदन को ऑनलाइन भर सकेंगे।
विज्ञापन

नैक की टीम ने पीयू का दौरा जब किया था तो एक सुझाव यह भी दिया था कि शिक्षकों के पढ़ाने के बाद विद्यार्थियों से फीडबैक लिया जाए। इससे शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार होता है। पीयू ने शुरुआत में इस पर काम नहीं किया, लेकिन बाद में इसके लिए एक कमेटी बना दी। कमेटी भी बदलती रही, लेकिन फीडबैक आवेदन तैयार नहीं हो पाया। पिछले साल फिर एक कमेटी बनाई गई और अब जाकर यह फार्म तैयार हुआ है। इस फार्म में दस सवालों के विद्यार्थियों को अपनी कक्षा पूरी होने के बाद जवाब देने होंगे। इसमें शिक्षकों के व्यवहार, कक्षा में पढ़ाने का तरीका, पढ़ाई गई सामग्री की गुणवत्ता, शिक्षक पढ़ाने से पहले कितने तैयार, विषय का ज्ञान आदि सवालों के जवाब देंगे। यह आवेदन पीयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें