फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति के पास हो एक ही पद का कार्यभार, पुटा उठाएगी मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में कई लोगों के पास दो से तीन पदों का कार्यभार है। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, दूसरे शिक्षकों के मन में बुरा भाव भी आ रहा है। क्योंकि वह वरिष्ठ हैं और पीयू उन्हें जिम्मेदारी नहीं दे रही है। एक व्यक्ति को एक ही कार्यभार मिले, इस मुद्दे को पुटा की ओर से फिर उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीयू के शिक्षकों के मुताबिक एफडीओ विक्रम नैयर के पास रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार है। दोनों ही पद महत्वपूर्ण हैं। रजिस्ट्रार के पद के लिए शिक्षक की तैनाती होनी थी, लेकिन पीयू इस पर अब तक काम नहीं कर पाई। इसी तरह डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर के पास एचआरडीसी के निदेशक का भी पदभार है। प्रो. संजय कौशिक आईसीएसएसआर का काम देख रहे हैं और डीन कॉलेजेज का भी कार्यभार है। कुछ अन्य शिक्षकों के पास भी दो-दो पदों का कार्यभार है। पुटा की ओर से पहले ही यह प्रकरण उठाया जा चुका है कि एक व्यक्ति को एक कार्यभार दिया जाना चाहिए, लेकिन इस तरफ पीयू का ध्यान नहीं है। पुटा सचिव अमरजीत सिंह नौरा का कहना है कि इस मुद्दे को फिर उठाएंगे। एक व्यक्ति के पास एक ही पद का कार्यभार होना चाहिए ताकि कार्य बेहतर हो सके और दूसरे शिक्षकों को भी जिम्मेदारियां मिल सकें। पीयू प्रशासन को इस मांग की ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें